औरंगाबाद के सूर्य नगरी देव में ऐतिहासिक कार्तिक छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल से मुलाकात की। उन्होंने पत्र सौंपकर देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सरकार से सहयोग मांगा।
विधायक ने स्वच्छता, पेयजल, रोशनी, चिकित्सा, यातायात प्रबंधन और बैरिकेडिंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
#DevChhathPuja #Aurangabad #DeoChhathMela #KartikChhath #BiharNews #SITYOGNews
Bihar, India | Nov 11, 2026