
#राइंकॉलेज नैचोली में #कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन
#गजा। #राइंकालेज केशरधार #नैचोली वि.ख. चंबा (टिहरी गढ़वाल) के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सही दिशा-निर्देशन के उद्देश्य से एक विशेष 'करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
#कार्यक्रम का संचालन #घिमन सिंह रावत जी के द्वारा किया गया #मुख्य अतिथि #जिला कोशल एव सेवायोजन अधिकारी #लक्ष्मी यादव के द्वारा विद्यार्थियों को पारम्परिक क्षेत्रों के साथ-साथ आधुनिक और उभरते हुए करियर विकल्पों (जैसे एआई, डिजिटल मीडिया, एंटरप्रेन्योरशिप आदि) की विस्तृत जानकारी दी।
छात्र-छात्राओं ने उत्सुकता से पूछे प्रश्न कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'प्रश्न-उत्तर सत्र' रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रुचियों, विविध पाठ्यक्रमों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर चुनाव से जुड़ी अपनी शंकाओं को खुलकर सामने रखा। विद्यार्थियों ने पूछा कि अपनी क्षमता के अनुसार सही क्षेत्र का चुनाव कैसे करें, जिस पर काउंसलर्स ने उनका मार्गदर्शन करते हुए कहा कि, "किसी के दबाव में आकर नहीं, बल्कि अपनी रुचि और योग्यता को पहचानकर ही करियर का चयन करें।"
#विद्यालय के #प्रधानाचार्य #राजपाल सिंह खड़वाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपनी राह चुनने में स्पष्टता मिलती है। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक/ शिक्षिकाए उपस्थित रहे ।