ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में शहीद हुए SI के परिवार को SBI ने दिया ₹1.10 करोड़ का बीमा चेक
ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पंजवारा थाना के दिवंगत सब-इंस्पेक्टर (SI) के आश्रितों को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ₹1 करोड़ 10 लाख रुपये का बीमा चेक सौंपा। वेतन खाते से जुड़ी बीमा सुविधा के तहत मिली इस राशि से शोकाकुल परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा। यह सहायता परिवार को भविष्य की जरूरतों और कठिन परिस्थितियों का सामना करने में मददगार साबित होगी।
#Panjwara #BankaNews #SBI #BiharPolice #PoliceNews #बीमा_सहायता #बांका_न्यूज #बिहारी_पब्लिक_न्यूज़