कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
सक्ती कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन व सुशासन तिहार 2026 के लंबित आवेदनों की समीक्षा कर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।
उन्होंने आगामी मानसून को देखते हुए वन, उद्यानिकी एवं रेशम विभाग को व्यापक पौधारोपण की तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। खरीफ सीजन के मद्देनज़र किसानों को खाद, बीज और सिंचाई की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने, नैनो यूरिया के उपयोग को बढ़ावा देने तथा अवैध खाद-बीज विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
बैठक में लोक सेवा गारंटी, पीएम आवास, आयुष्मान, पीएम सूर्यघर योजना, लंबित पेंशन, राजस्व प्रकरणों सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी लंबित प्रकरणों, जनदर्शन व जनचौपाल की शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#tlmeeting
#saktidist
#sakti
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh