बिजली करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत
पांकी। पांकी प्रखंड अंतर्गत ढूब पंचायत के उकसू गांव निवासी अनिल सिंह के 25 वर्षीय पुत्र रीतेश कुमार की बिजली करंट लगने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रीतेश कुमार अपने घर की छत पर बिजली का तार जोड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आ गए। परिजन एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
Panki, Palamu | Sep 21, 2026