
#बिसाऊ_नगर_पालिका_में_सोमवार_को_25_वार्डों_का_शहरी_सेवा_फॉलोअप_शिविर
सुबह 10 बजे से नगर पालिका कार्यालय में होगा आयोजन, सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद; आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
बिसाऊ। राज्य सरकार के शहरी सेवा शिविर अभियान के तहत सोमवार, 27 जुलाई को सुबह 10 बजे से नगर पालिका बिसाऊ कार्यालय में वार्ड संख्या 1 से 25 तक के नागरिकों के लिए शहरी सेवा फॉलोअप शिविर आयोजित किया जाएगा।
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सीताराम कुमावत ने बताया कि शिविर में उपखंड अधिकारी मंडावा, तहसीलदार बिसाऊ, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। शिविर के दौरान आमजन की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
#बिसाऊ #Bissau #शेखावाटी_एक्सप्रेस #ShekhawatiExpress #नगरपालिका_बिसाऊ #शहरी_सेवा_शिविर #फॉलोअप_शिविर #राजस्थान_सरकार #जनकल्याण_योजनाएं #सरकारी_योजनाएं #लोकसेवा #जनसेवा #बिसाऊ_नगरपालिका #झुंझुनूं #Mandawa #RajasthanNews #LocalNews #BreakingNews #HindiNews #shekhawatinews24