Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

गंगापुर सिटी से जयपुर के लिए 5 नई रेलगाड़ियों की मांग, रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन कासगंज रेल सेवा पुनः शुरू करने की भी उठाई मांग, लाखों यात्रियों को मिलेगा लाभ गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी जंक्शन से जयपुर के मध्य अतिरिक्त रेल सेवाएं शुरू करने एवं बंद पड़ी गंगापुर सिटी-कासगंज रेल सेवा को पुनः संचालित करने की मांग को लेकर समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि हिंदू रत्न राहुल गोयल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। राहुल गोयल ने अपने पत्र में बताया कि गंगापुर सिटी पश्चिम मध्य रेलवे का एक महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहां से सवाई माधोपुर, करौली एवं दौसा जिले सहित आसपास के लाखों यात्री रेल सेवाओं पर निर्भर हैं। वर्तमान में गंगापुर सिटी से जयपुर के लिए केवल दो रेलगाड़ियां उपलब्ध हैं, जो दोपहर के समय संचालित होती हैं। सुबह, शाम एवं रात्रि में जयपुर जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि छात्र, मरीज, व्यापारी एवं नौकरीपेशा लोग मजबूरी में निजी बसों से यात्रा करते हैं, जिससे समय और धन की हानि के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि जयपुर प्रदेश की राजधानी होने के कारण शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। ज्ञापन में गंगापुर सिटी से जयपुर के लिए सुबह 6 बजे, सुबह 9:30 बजे, शाम 5 बजे, रात्रि 8:30 बजे एवं रात्रि 11 बजे के समय स्लॉट में पांच नई रेलगाड़ियां शुरू करने का सुझाव दिया गया है। साथ ही मेवाड़ एक्सप्रेस एवं रणथंभौर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का गंगापुर सिटी तक विस्तार करने का भी प्रस्ताव रखा गया है। राहुल गोयल ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि गंगापुर सिटी-कासगंज पैसेंजर रेलगाड़ी बंद होने से उत्तर प्रदेश के मथुरा, कासगंज और बरेली क्षेत्र की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इस रेल सेवा को तत्काल प्रभाव से पुनः प्रारंभ किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गंगापुर सिटी एवं आसपास के क्षेत्र के लाखों यात्रियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेंगे। यह निर्णय क्षेत्र के विकास, यात्री सुविधा एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

गंगापुर सिटी से जयपुर के लिए 5 नई रेलगाड़ियों की मांग, रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन कासगंज रेल सेवा पुनः शुरू करने की भी उठाई मांग, लाखों यात्रियों को मिलेगा लाभ गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी जंक्शन से जयपुर के मध्य अतिरिक्त रेल सेवाएं शुरू करने एवं बंद पड़ी गंगापुर सिटी-कासगंज रेल सेवा को पुनः संचालित करने की मांग को लेकर समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि हिंदू रत्न राहुल गोयल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। राहुल गोयल ने अपने पत्र में बताया कि गंगापुर सिटी पश्चिम मध्य रेलवे का एक महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहां से सवाई माधोपुर, करौली एवं दौसा जिले सहित आसपास के लाखों यात्री रेल सेवाओं पर निर्भर हैं। वर्तमान में गंगापुर सिटी से जयपुर के लिए केवल दो रेलगाड़ियां उपलब्ध हैं, जो दोपहर के समय संचालित होती हैं। सुबह, शाम एवं रात्रि में जयपुर जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि छात्र, मरीज, व्यापारी एवं नौकरीपेशा लोग मजबूरी में निजी बसों से यात्रा करते हैं, जिससे समय और धन की हानि के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि जयपुर प्रदेश की राजधानी होने के कारण शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। ज्ञापन में गंगापुर सिटी से जयपुर के लिए सुबह 6 बजे, सुबह 9:30 बजे, शाम 5 बजे, रात्रि 8:30 बजे एवं रात्रि 11 बजे के समय स्लॉट में पांच नई रेलगाड़ियां शुरू करने का सुझाव दिया गया है। साथ ही मेवाड़ एक्सप्रेस एवं रणथंभौर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का गंगापुर सिटी तक विस्तार करने का भी प्रस्ताव रखा गया है। राहुल गोयल ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि गंगापुर सिटी-कासगंज पैसेंजर रेलगाड़ी बंद होने से उत्तर प्रदेश के मथुरा, कासगंज और बरेली क्षेत्र की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इस रेल सेवा को तत्काल प्रभाव से पुनः प्रारंभ किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गंगापुर सिटी एवं आसपास के क्षेत्र के लाखों यात्रियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेंगे। यह निर्णय क्षेत्र के विकास, यात्री सुविधा एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। - Gangapur News