
पूर्व सांसद सह दिग्गज कांग्रेसी राजो सिंह की पुण्यतिथि पर नम हुईं आँखें,
आज़ाद हिंद आश्रम में अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
रिपोर्टर:-रंजन कुमार
शेखपुरा कांग्रेस के दिग्गज नेता तथा पूर्व सांसद राजो सिंह की पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शेखपुरा के कांग्रेस कार्यालय आज़ाद हिंद आश्रम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और उनके समर्थक शामिल हुए। पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान लोगों ने कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में स्थित राजो सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनीतिक सफर-राजो सिंह अपने लंबे राजनीतिक जीवन में दो बार बेगूसराय से सांसद रहे तथा उससे पहले लंबे समय तक शेखपुरा के विधायक रहे। वर्ष 1980 में वे बिहार सरकार में मंत्री भी बने थे इसके अलावा, शेखपुरा को जिला बनाने में उनकी अहम भूमिका रही थी। 9 सितंबर 2005 को शेखपुरा के इसी कांग्रेस कार्यालय में राजो सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंदी यादव के साथ- पूर्व सांसद स्वर्गीय राजो सिंह के पौत्र व जदयू के पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, सत्यजीत कुमार -शेखपुरा-राजद के पूर्व विधायक विजय सम्राट, तथा कांग्रेस नेता जितेंद्र नाथ, राहुल कुमार, प्रो. रमाकांत सिंह, और गंगा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।