गोबिंदपुर - टुंडी रोड पर धूल का कहर, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी
गोविंदपुर के टुंडी रोड की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में भरी डस्ट वाहनों के गुजरते ही धूल का गुबार बनकर उड़ रही है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने पथ निर्माण विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत और पिचिंग कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे