
सावधान! फर्जी लॉटरी स्कैम के झांसे में न आयें।
आजकल साइबर अपराधी आपको SMS, WhatsApp या Email पर बड़ी लॉटरी या इनाम जीतने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं।
खुद को सुरक्षित रखने के लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें:-
झांसे में न आएं: यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग ही नहीं लिया, तो आप विजेता नहीं बन सकते। ऐसे अप्रत्याशित दावों से दूर रहें।
जल्दबाजी से बचें: जालसाज "अभी इनाम का दावा करें" कहकर कृत्रिम दबाव बनाते हैं। शांत रहें और कोई भी कदम जल्दबाजी में न उठाएं।
अग्रिम शुल्क न दें: असली लॉटरी कंपनियां पुरस्कार राशि देने के लिए आपसे कभी भी पहले एडवांस फीस, टैक्स या प्रोसेसिंग चार्ज नहीं मांगती हैं।
गोपनीयता बनाए रखें: किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना बैंक खाता विवरण, क्रेडिट/डेबिट कार्ड नंबर, पासवर्ड या OTP कभी साझा न करें।
संदिग्ध लिंक से दूरी: अनजान नंबरों या ईमेल से प्राप्त किसी भी संदेहास्पद लिंक पर क्लिक न करें और न ही कोई अज्ञात ऐप इंस्टॉल करें।
यदि आपको किसी ठगी का संदेह हो, तो तुरंत बातचीत बंद करें और कोई भुगतान न करें। साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या http://cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
#BalotraPolice #CyberSecurity #FakeLotteryScam #StaySafeOnline #CyberCrimeAwareness