हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
शामली में बुधवार शाम करीब सात बजे हरियाणा के सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लगभग 20 राउंड फायरिंग की गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शामली जिले के गांव बंतीखेड़ा के निवासी थे अंकित
अंकित बालियान मूल रूप से शामली जिले के गांव बंतीखेड़ा के निवासी थे। उन्होंने मासूम शर्मा, राजू पंजाबी आदि के साथ मिलकर कई बड़े प्रोजेक्ट में काम किया था। उनकी हत्या की सूचना से जिले में सनसनी फैल गई है।