
रायबरेली। जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा गांव निवासी एक 19 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवक रायबरेली से अपने घर लौट रहा था, तभी जगतपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात बस ने उसकी बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान एम्स रायबरेली में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा निवासी जमशेद पुत्र इकबाल अंसारी (उम्र लगभग 19 वर्ष) किसी निजी कार्य से रायबरेली गया था। मंगलवार शाम करीब 4 बजे वह बुलेट मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जगतपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मोड़ के पास पुल के नीचे तेज रफ्तार अज्ञात बस ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही जगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एम्स रायबरेली रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जगतपुर थाना प्रभारी वागेश मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात बस की तलाश की जा रही है। जल्द ही वाहन की पहचान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,