भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के संयोजक को प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य मंत्री और प्रधानमंत्री के पद पर 25 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर “ नमो सेवा अनकही कहानियाँ ” कार्यक्रम का भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया है l
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस उपलक्ष्य में हिमाचल सहित पूरे भारत में “ सेवा संकल्प अभियान - जन सेवा ही प्रभु सेवा “ चलाया है । जिसमें 17 सितम्बर को मोदी के जन्मदिन से प्रत्येक मतदान केंद्र में 100 दीपक जला कर 17 अक्तूबर को महीने भर चलने वाले इस कार्यक्रम का समापन होगा ।
इस नई ज़िम्मेबारी को युवराज को मिलने से पूरे हिमाचल प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं और देश के अनुसूचित जनजाति के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है ।
Kullu, Kullu | Sep 12, 2026