
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ 🚨 BIG BREAKING | फोन हैक कर ₹98,500 की ठगी, साइबर थाना NIT की बड़ी कार्रवाई
फरीदाबाद | वन्दे भारत न्यूज़ | प्रवीण कुमार
फोन हैक कर ₹98,500 की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना NIT पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 14 जुलाई को संदीप गौर (42), निवासी लखनऊ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
शिकायतकर्ता, जो एस.जी.एम. नगर का निवासी है, ने बताया कि 27 मई को उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल फोन हैक हो गया और उसके बैंक खाते से ₹98,500 निकाल लिए गए। शिकायत मिलने पर साइबर थाना NIT में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप गौर ने खाताधारक मुकेश का बैंक खाता लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। पुलिस ने बताया कि मुकेश को पहले ही गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जा चुका है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
वन्दे भारत न्यूज़ लोगों से अपील करता है कि किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें और साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
Hodal, Palwal | Jul 16, 2026