संतकबीरनगर: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 219 शिकायतों की सुनवाई, 38 मामलों का मौके पर निस्तारण; डीएम ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के दिए निर्देश
📍 #संतकबीरनगर | सम्पूर्ण समाधान दिवस
डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 219 प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई हुई, जिनमें से 38 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया।
डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जबकि एसपी संदीप कुमार मीना ने पुलिस से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए।
#SantKabirNagar #SampoornaSamadhanDiwas #DMAlokKumar #PublicGrievance #GoodGovernance #UttarPradesh #BreakingNews