Public App Logo
Jansamasya
Delhimetro
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

पंचकूला के कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा के लिए सख्ती उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा में आज लघु सचिवालय के सभागार में जिला में संचालित कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने जिला अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी कोचिंग संस्थानों में नेशनल बिल्डिंग कोड के प्रावधानों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी कोचिंग संस्थानों के पास अनिवार्य फायर एनओसी होना सुनिश्चित किया जाए। जिन संस्थानों के पास फायर एनओसी नहीं है, उन्हें नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिए कि एसडीएम पंचकूला और एसडीएम कालका की देखरेख में एक विशेष अभियान चलाकर कोचिंग संस्थानों की जांच की जाए तथा विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।उन्होंने कहा की कोचिंग संस्थानों के साथ साथ छोटी मार्केटों में भी फायर सेफ्टी ऑडिट करवाया जाए ताकि प्राप्त सुझावों को सरकार के पास भेजा जा सके। बैठक में उपस्थित जिला अग्निशमन अधिकारी श्री तरसेम ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि पंचकूला और कालका में कोचिंग संस्थानों के निरीक्षण हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि नेशनल बिल्डिंग कोड-2016 के अनुसार कोचिंग संस्थानों के भवनों में डबल स्टेयरकेस, दो एग्जिट प्वाइंट और स्प्रिंकलर प्रणाली की व्यवस्था अनिवार्य है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में जिले में संचालित होटल, रेस्टोरेंट और बार का भी निरीक्षण किया जा रहा है, जिसके तहत भवनों में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। *बाजारों में अतिक्रमण पर सख्ती* बैठक में शहर की मार्केटों में दुकानों के सामने खाद्य पदार्थों की अवैध रेहड़ी-फड़ी लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने बताया कि उन्होंने हाल ही में विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें 10 दिन के भीतर अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, ताकि बाजारों को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 25 जून के बाद किसी भी दुकान या शोरूम के सामने रेहड़ी-फड़ी पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। #panchkulanews #panchkulasocialmedia #Panchkula

Panchkula, Panchkula | Jun 24, 2026

MORE NEWS

डिलीवरी के नाम पर ग्राहकों के भरोसे से खिलवाड़!

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कथित तौर पर ब्लिंकिट राइडर डिलीवरी से पहले ही ग्राहक के सामान के साथ छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चिंता का विषय बना हुआ है।
यदि यह दावा सही है, तो यह ग्राहकों के भरोसे और ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

#panchkulasocialmedia

डिलीवरी के नाम पर ग्राहकों के भरोसे से खिलवाड़! सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कथित तौर पर ब्लिंकिट राइडर डिलीवरी से पहले ही ग्राहक के सामान के साथ छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चिंता का विषय बना हुआ है। यदि यह दावा सही है, तो यह ग्राहकों के भरोसे और ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jun 25, 2026

नाकाबंदी के दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की स्कूटी बरामद कर भेजा जेल

पुलिस को देखकर अचानक स्कूटी मोड़कर मौके से फरार होने की कोशिश की, पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर कर लिया काबू

#panchkulanews #Panchkula #panchkulasocialmedia

नाकाबंदी के दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की स्कूटी बरामद कर भेजा जेल पुलिस को देखकर अचानक स्कूटी मोड़कर मौके से फरार होने की कोशिश की, पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर कर लिया काबू #panchkulanews #Panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jun 25, 2026