
#पूर्व कैबिनेट मंत्री #दिनेश धनै ने ग्राम #बड़ा स्यूटा में किया जन संवाद
#डी पी उनियाल, टिहरी। #पूर्व कैबिनेट मंत्री #दिनेश धनै ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बड़ा स्यूटा एवं ग्राम सभा रामा पजाड़ा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। ग्रामीणों ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं उनके समक्ष रखीं।
#पूर्व कैबिनेट मंत्री #दिनेश धनै ने ग्राम सभा बड़ा #स्यूटा चंबा एवं रामा पजाड़ा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा वह लगातार टिहरी विधान सभा में जनता के बीच विकास और जनहित के लिए निरंतर संवाद करने प्रतेक गांव में पहुंच रहा हूं। उन्होंने कहा जन-संवाद में ग्रामीणों का भारी जन समर्थन मिल रहा है। पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने अपने कार्यकाल के महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि उन्होंने कहा टिहरी झील जो बिरान पड़ी थी उसके लिए मैने कोटी कालोनी में जल, थल, वायु जैसी तीनों साहसिक एकेडेमी बनाई।जिससे टिहरी झील में अंतरराष्ट्रीय साहसिक खेल हो सके। उन्होंने कहा आज टिहरी झील पर्यटन के रूप में अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर है।
#पूर्व मंत्री धनाई ने कहा नगर पंचायत चंबा को नगरपालिका परिषद का दर्जा दिलाकर उसका बजट बढाया। चंबा शहर में पांच पार्किंग पर्यटन से बनाई, इसके अलावा सुरकण्डा मंदिर रोप वे, सुरकण्डा पंपिंग पेयजल,बीएससी नर्सिंग कालेज,होटल मैनेजमेंट कालेज सहित विकास खंड चंबा में अनेको योजनायें हैं। इस मौके पर प्रधान जसपाल सिंह नेगी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता भण्डारी ने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र हित में आगामी चुनाव में पूर्व मंत्री दिनेश धनाई को शत-प्रतिशत समर्थन करें। उन्होने कहा पूर्व मंत्री धनाई ने टिहरी विधान सभा को विकास योजनाओं की झड़ी लगा दी जो दस साल आगे नहीं बढी।
#इस मौके पर #प्रधान बड़ा स्यूटा #जसपाल सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता भंडारी, उप प्रधान महावीर सिंह भंडारी, पूर्व प्रधान मंगली पुण्डीर, अध्यक्ष महिला मंगल दल ममता पुण्डीर, पूर्व क्षेत्र पंचायत अनूप सिंह पुण्डीर, प्रधान रामा पजाड़ा गीता चौहान, पूर्व प्रधान रतोली प्रेम सिंह रावत, भगवान सिंह पुण्डीर, ब्रिजपाल पुण्डीर, बलवंत सिंह पुण्डीर, अर्जुन सिंह, सोहनलाल आर्य, रविन्द्र पुण्डीर, सुरेंद्र सिंह पुण्डीर, लाल सिंह पुण्डीर, अकबर पुण्डीर, सुखबीर सिंह चौहान, सरोप सिंह रावत जय लाल असवाल, बीरेन्द्र सिंह कंडासी, बेताल सिंह बंगाली, अवतार सिंह पंवार, आशा देवी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।