Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

#NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने असिस्टेंट इंजीनियर और डिप्टी जनरल मैनेजर पदों पर भर्ती लिंक नीचे.. (NGEL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://careers.ngel.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया इत्यादि जानकारी होनी चाहिए। इसलिए फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। https://careers.ngel.in/ रिक्त पदों की संख्या 114 है। असिस्टेंट मैनेजर के लिए 100 और डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए 14 पद खाली हैं। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। जनरल के लिए 49, एससी के लिए 16, एसटी लिए 8, ओबीसी के लिए 30 और ईडब्ल्यूएस के लिए 11 पद खाली हैं। दोनों पदों के लिए योग्यता, और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। कौन कर सकता है आवेदन? अस्सिटेंट इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन किसी भी एक विषय में फुल टाइम रेगुलर इंजीनियरिंग डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। डिप्टी जनरल मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक/ कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/ सिविल/ मैकेनिकल में फुल टाइम इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की योग्यता 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 12 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। अधिकतम आयु सीमा 44 वर्ष है। चयन प्रक्रिया और वेतन उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सबसे पहले आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसमें चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन या इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति होगी। अस्सिटेंट इंजीनियर पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 30,000 से लेकर 12,0000 रुपये तक वेतन मिलेगा। बेसिक पे 40,000 रुपये प्रतिमाह होगा। वहीं डिप्टी जनरल मैनेजर पद पर आवेदन करने की नियुक्ति के बाद पे स्केल 90,000 रुपये से लेकर 2,40,000 रुपये तक होगा। जिसमें इनिशियल पे 90,000 रुपये होगा। #NTPCGreenEnergy #NGELRecruitment2026 #SNews

Singrauli, Singrauli | Jul 15, 2026