
#नगर पालिका के पूर्व #अध्यक्ष #हरेराम #चौधरी के निधन पर सपा ने जताया शोक
बलिया
#नगर पालिका परिषद बलिया के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी स्व. हरे राम चौधरी के निधन पर समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी ने इसे जनपद की सामाजिक एवं राजनीतिक क्षति बताया।
सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष #रामगोविन्द चौधरी ने शोक संदेश में कहा कि _"हरे राम चौधरी से मेरा संबंध विद्यार्थी जीवन से ही था। आपातकाल के दौरान हम दोनों एक साथ जेल में भी रहे। हमारी राजनीतिक विचारधाराएँ भले ही अलग थीं, लेकिन पारिवारिक एवं आत्मीय संबंध सदैव अपनेपन से भरे रहे। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"_
बलिया लोकसभा सांसद #सनातन पाण्डेय ने कहा कि _"हरे राम चौधरी जी एक कुशल राजनीतिज्ञ, सरल व्यक्तित्व के धनी एवं सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले जननेता थे। संबंधों को निभाने की उनकी शैली सदैव अनुकरणीय रहेगी।"_
सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता #सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने कहा कि _"स्व. हरे राम चौधरी जी से मेरे परिवार का संबंध पीढ़ियों पुराना था। एक ही क्षेत्र का होने के कारण बचपन से ही उन्हें निकट से जानने और उनके स्नेह का अवसर मिला। उनका व्यवहार अत्यंत मधुर, सरल एवं आत्मीय था।"_
पूर्व अध्यक्ष #यशपाल सिंह ने कहा कि _"स्व. हरे राम चौधरी जी शतप्रतिशत राजनीतिक व्यक्ति थे और समाज के सभी वर्गों से स्नेह रखते थे।"_
इस अवसर पर डॉ. विश्राम यादव, बीरबल राम, मदन राय, जितेंद्र यादव, शैलेश सिंह सहित सपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।