
#बालाघाट
जिला न्यायालय परिसर सहित छह न्यायालय परिसरों की सफाई एवं उद्यान रखरखाव के लिए निविदाएं आमंत्रित
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बालाघाट द्वारा जिला न्यायालय परिसर, परिवार न्यायालय परिसर बालाघाट तथा तहसील न्यायालय वारासिवनी, बैहर, कटंगी एवं लांजी परिसरों में यांत्रिक सफाई (मैकेनाइज्ड क्लीनिंग) एवं उद्यान/पौधरोपण के रखरखाव कार्य के लिए प्रतिष्ठित एवं अधिकृत एजेंसियों से ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
निविदाएं मध्य प्रदेश शासन के ई-टेंडर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 सायं 5:00 बजे निर्धारित की गई है। प्राप्त निविदाओं को 25 अगस्त 2026 को सायं 5:00 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय, बालाघाट में खोला जाएगा। निविदा प्रक्रिया से संबंधित प्री-बिड बैठक 13 अगस्त 2026 को सायं 5:00 बजे जिला न्यायालय, बालाघाट में आयोजित होगी, जिसमें इच्छुक एजेंसियां भाग लेकर निविदा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगी।
निविदा की विस्तृत शर्तें एवं अन्य आवश्यक जानकारी मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, मध्यप्रदेश शासन के ई-टेंडर पोर्टल तथा जिला न्यायालय, बालाघाट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई हैं। इच्छुक एवं पात्र एजेंसियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया गया है।
#CMMadhyaPradesh #JansamaprkMP #minlaw5