एटीएम में मदद के बहाने बड़ा खेल! कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 33,500 रुपये
दुमका के जरमुंडी में एटीएम से रुपये निकालने में मदद करने का झांसा देकर एक अज्ञात युवक ने सहारा गांव निवासी अजय कुमार मंडल का एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 33,500 रुपये की ठगी कर ली।
18 नवंबर को शाम करीब 4:08 बजे हुई घटना।
मदद के बहाने असली एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमाया।
4 बार में खाते से निकाले गए 33,500 रुपये।
पीड़ित ने जरमुंडी थाने में दर्ज कराई शिकायत।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश में जुटी।
सावधान! एटीएम में किसी अनजान व्यक्ति को अपना कार्ड न दें और न ही पिन बताएं।
#Dumka #ATMFraud #CyberCrime #JharkhandNews #BankFraud