सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना आहत करने वाली पोस्ट, गहमर पुलिस ने आरोपी को दबोचा*
*गाजीपुर, 11 सितंबर 2026।* सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में थाना गहमर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को प्रदीप कुमार पुत्र स्व0 अभिमन्यु राम निवासी खुदरा पथरा, थाना गहमर ने सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ तालाब में दिखाई दे रही मां सरस्वती की प्रतिमा का चित्र पोस्ट कर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत मिली थी।
शिकायत पर थाना गहमर पर मु0अ0सं0 197/2026 धारा 299 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया और धारा 170/126/135 बीएनएसएस में चालान की कार्रवाई की जा रही है।
*आरोपी का आपराधिक इतिहास -*
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी प्रदीप कुमार (28 वर्ष) पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और डकैती समेत 7 मुकदमे शामिल हैं।