
औरंगाबाद में मिलियन होप हॉस्पिटल में शुरू हुआ जिले का पहला प्राइवेट कॉम्पोनेंट ब्लड बैंक।
औरंगाबाद | 24 NEWS LIVE
औरंगाबाद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। शहर के प्रतिष्ठित एनएच 19 पर स्थित मंजूराही मोड़ के पास मिलियन होप हॉस्पिटल में जिले के पहले निजी अस्पताल स्थित अत्याधुनिक कॉम्पोनेंट ब्लड बैंक का शुभारंभ किया गया।
इस ब्लड बैंक के शुरू होने से अब मरीजों और उनके परिजनों को रक्त के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इमरजेंसी की स्थिति में रक्त की सुविधा अस्पताल में ही तुरंत उपलब्ध हो सकेगी, जो एक बड़ी राहत है।
अस्पताल प्रबंधक और प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि यह सिर्फ होल ब्लड बैंक नहीं, बल्कि एक फुली मॉडर्न कॉम्पोनेंट ब्लड बैंक है। यहां मरीजों को जरूरत के अनुसार पैक्ड RBC, प्लेटलेट्स, प्लाज्मा (FFP) जैसे अलग-अलग कंपोनेंट्स भी उपलब्ध होंगे। अब इन सुविधाओं के लिए मरीजों को पटना, रांची या वाराणसी जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
इस गौरवशाली अवसर का उद्घाटन पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह और विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद इस रक्त बैंक की प्रथम रक्तदाता भी बने, जिनका नाम रक्तदाता सूची में गर्व के साथ अंकित किया गया। अस्पताल परिवार ने उनके इस सहयोग के लिए हृदय की गहराइयों से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है।
निश्चित रूप से यह पहल औरंगाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई ऊंचाई देगी।
#MillionHopeHospital #AurangabadNews #BloodBank #HealthNews #24NewsLive