Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

मुशहरी थाना क्षेत्र के दरधा हाट के समीप सोमवार रात फाइनेंस कर्मी को गोली मारने की घटना का पुलिस ने किया खुलासा. जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने मोबाइल छीनने के दौरान गोली चला दी थी, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए महज पांच घंटे के भीतर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को सकरा एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि सोमवार रात करीब 10:15 बजे बदमाशों ने धर्मागतपुर गंगटी के पास एक मोटरसाइकिल सवार को हथियार दिखाकर 500 रुपये एवं मोबाइल फोन की छिनतई कर ली थी। इसके बाद बदमाश मुशहरी की तरफ भाग गए थे। घटनास्थल से लगभग 4 किलोमीटर आगे दरधा के समीप एक अन्य युवक से भी मोबाइल फोन छीन लिया था। जांच के दौरान पता चला कि छिनतई की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मुशहरी की तरफ भाग रहे थे तभी फाइनेंस कर्मी पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल फाइनेंस कर्मी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरधा में फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। एसडीपीओ-2 पूर्वी के नेतृत्व में मुशहरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता एवं मुरौल ओपी प्रभारी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी के आधार पर पहचान कर मुशहरी थाना क्षेत्र के बैदौलिया गांव से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान ओम कुमार एवं रोशन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल, एक खोखा एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। #news #todaynews #Muzaffarpur #police

Musahri, Muzaffarpur | Jun 9, 2026