दिल्ली एयरपोर्ट पर 21 जून को दोपहर 1:15 बजे पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे अपने आवास के लिए रवाना होने के बजाय कुछ समय वहीं रुकने का फैसला किया। दोपहर 2 बजे नीट परीक्षा शुरू होने वाली थी। परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों को यातायात संबंधी किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े और परीक्षा केंद्रों तक उनकी आवाजाही प्रभावित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने परीक्षा शुरू होने के बाद ही अपने आवास के लिए प्रस्थान किया।