
रक्षाबंधन पर जेल की सलाखें भी नहीं रोक पाईं भाई-बहन का प्यार: आगर जिला जेल में 97 बंदी भाइयों की कलाई पर सजी राखी
खुली मुलाकात में 258 बहनों और 53 बच्चों ने बंदी भाइयों से की मुलाकात,
जेल परिसर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला जेल आगर-मालवा में एक भावुक और मानवीय पहल देखने को मिली। जेल मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार जिला जेल आगर में 28 अगस्त2026 को बंदियों की बहनों से प्रत्यक्ष (खुली) मुलाकात कराई गई।
उप जेल अधीक्षक श्री हीरालाल परमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर कुल 97 बंदियों की उनकी बहनों से मुलाकात कराई गई, जिसमें 258 बहनों एवं 53 बच्चों ने भाग लिया। बहनों ने अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और शीघ्र रिहाई की कामना की। इस दौरान जेल परिसर में सभी प्रकार की सुरक्षा एवं खैरियत रही।यह आयोजन बंदियों में सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों के प्रति आस्था को मजबूत करने तथा सुधारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से किया गया था।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner
#agarmalwa
#आगरमालवा