
#मौदहा: जहरीले कीड़े के काटने से छात्र की मौत, परिवार का इकलौता बेटा था अभय
तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर कानपुर किया गया रेफर, इलाज के दौरान नहीं बच सकी जान
मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कस्बे में जहरीले कीड़े के काटने की आशंका के बाद 18 वर्षीय छात्र अभय की मौत हो गई। परिजनों ने उसे बचाने के लिए कई जगह इलाज कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
कस्बे के चर्च परिसर के पास रहने वाले रघुनाथ ने बताया कि शनिवार रात उनका बेटा अभय खाना खाकर सोया था। रविवार सुबह उसे चक्कर आने लगे और वह गिर पड़ा। अभय ने मां को बताया कि उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से हालत में सुधार न होने पर कानपुर ले जाने की सलाह दी गई।
परिजनों के मुताबिक, अभय की हालत लगातार बिगड़ रही थी। रविवार देर शाम वे उसे रतनगढ़ के एक वैद्य के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
परिवार का इकलौता बेटा था अभय
अभय निजी तौर पर बीए की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत के बाद मां प्रीति और छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
🙏 Rath Times की अपील
👍 खबर को लाइक करें।
↗️ दुख की इस खबर को साझा करें।
💬 अपनी संवेदनाएं शालीनता से व्यक्त करें।
🔔 स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को फॉलो करें।
#RathTimes #मौदहा #हमीरपुर #छात्रकीमौत #उत्तरप्रदेश
Rath, Hamirpur | Oct 18, 2026