बगहा में फर्जी अधिकारी गिरफ्तार। खुद को पीएमओ और एनआईए का अधिकारी बताकर 21वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय पहुंचे संजीव कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की कार पर सीआरपीएफ का स्टीकर और भारत सरकार का लोगो लगा था। तलाशी के दौरान पीएमओ, एनआईए और सीआरपीएफ के नाम से बने कई संदिग्ध पहचान पत्र और दस्तावेज बरामद हुए। एसएसबी ने आरोपी को लौकरिया पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।