
एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया ने मानसून ऋतु से पहले सड़कों व बरसाती नालों के बुनायादी ढांचों के निरीक्षण को लेकर कई जगहों का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को बरसात से पहले बरसाती नाले, अंडर पास व ड्रनेज की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने सबडिविजनल रोड सैफ्टी एंड ड्रैनेज इन्सपैक्शन टास्कफोर्स के अधिकारियों के साथ सेक्टर-14, राजीव काॅलोनी, बैल कंपनी के सामने के नाले व मनसा देवी ड्रैनेज का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रैनेज और रोड़ गुली चैक पाई गई। उन्होंने बारिश से पहले एचएसवीपी, नगर निगम, पीएमडीए के अधिकारियों को इन नालों व ड्रैनेज की सफाई करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम श्री कटारिया ने सेक्टर-19 के अंडर पास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एचएसवीपी का सीवरेज पंप आॅपरेटर अनुपस्थित पाया गया, जिसके लिए उसका शो काॅज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबधित अधिकारी को निर्देश दिए कि संपवैल बनाकर मोटर डाली जाए ताकि बरसाती पानी इक्ट्ठा होने से पहले ही उसकी निकासी हो सके।
इस दौरान श्री कटारिया ने इन इलाकों में लगते पैदल यात्रियों के लिए मार्ग को भी दुरूस्त करने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए ताकि मानूसन से पहले सफाई सुनिश्चित होने से जिलावासियों को आने जाने में सुविधा हो सके।
इस अवसर पर तहसीलदार सुरेश कुमार, एमिनेंट पर्सन सत्यवान भारद्वाज, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता मोहित, आरटीए इंन्सपेक्टर मोहित लाकड़ा, पीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अरविंद, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, सिंचाई विभाग, पंचायती राज, क्षेत्रीय परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संबंधित अधिकारी रहे।
#पंचकूला #panchkulasocialmedia #panchkulanews #panchkula