दीपावली मेंटेनेंस के चलते 24 व 25 अक्टूबर को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली, रीको क्षेत्र रहेगा सुचारू
डीडवाना।दीपावली के त्योहारी सीजन के मद्देनजर विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण और मेंटेनेंस कार्य के लिए शहर और ग्रामीण इलाकों में शनिवार और रविवार को बिजली कटौती रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, सहायक अभियंता डीडवाना कार्यालय द्वारा जारी जानकारी अनुसार, 24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर 2026 (शनिवार व रविवार) को सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।सहायक अभियंता कार्यालय के अनुसार, डीडवाना उपखंड क्षेत्र में स्थित 132 केवी. जीएसएस. के अंतर्गत आने वाले डीडवाना क्षेत्र के सभी 33 केवी. फीडर के समस्त 33/11 केवी. जीएसएस. से जुड़े सभी गांवों और डीडवाना शहर के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं व पीएचईडी कनेक्शनों की बिजली आपूर्ति इन तीन घंटों के दौरान बाधित रहेगी।विद्युत निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस शटडाउन के दौरान डीडवाना का रीको क्षेत्र पूरी तरह मुक्त रहेगा, यानी वहां बिजली सुचारू रूप से चालू रहेगी।
Didwana, Nagaur | Oct 23, 2026