सीतामढ़ी जिला डुमरा स्थित DPRC सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रखंड स्तर पर विकासात्मक योजनाओं के चयन के साथ विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की गई। इस दौरान PHED और बिजली विभाग की अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठा।
पंचायत समिति सदस्यों ने क्षेत्र में पेयजल और बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर सवाल उठाए। सदस्यों का कहना था कि कई जगहों पर लोगों को नियमित पेयजल की सुविधा नहीं मिल रही है, जबकि बिजली व्यवस्था को लेकर भी ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सदस्यों ने संबंधित विभागों से व्यवस्था में सुधार और समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।बैठक में विकास योजनाओं के चयन को लेकर भी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्राथमिक जरूरतों को सामने रखा। योजनाओं को धरातल पर उतारने और विकास कार्यों में पारदर्शिता बरतने पर जोर दिया गया।