🌿 विश्व पर्यावरण दिवस पर ABVP का स्वच्छता अभियान 🌿
गोटेगांव। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर ABVP गोटेगांव के कार्यकर्ताओं ने मां नर्मदा के मुआर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर घाट परिसर की सफाई की। कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक व अन्य कचरा हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
अभियान में जिला संगठन मंत्री प्रिंस तिवारी, नगर मंत्री अमन साहू, सह-मंत्री श्रीति लोधी सहित परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नागरिकों से सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और घाटों को स्वच्छ रखने की अपील की।
#विश्व_पर्यावरण_दिवस #ABVP #मां_नर्मदा #मुआर_घाट #स्वच्छता_अभियान #गोटेगांव #कैलाश_गुप्ता #नई_दुनिया #NaiDunia #Gotegaon #Narsinghpur
✍️ कैलाश गुप्ता, नई दुनिया
📞 9329446506