🚨 🍾 जसवंतनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, 132 बोतल हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद!
😲 स्विफ्ट कार से हो रही थी तस्करी, चार आरोपी गिरफ्तार।
📍 जसवंतनगर, इटावा
जसवंतनगर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक स्विफ्ट कार से हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 132 बोतलें बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्विफ्ट कार, चार मोबाइल फोन, दो ट्रॉली बैग और तीन अन्य बैग भी बरामद किए हैं।
👮 पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
👏 अवैध शराब तस्करी के खिलाफ जसवंतनगर पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय मानी जा रही है।
💬 क्या अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए ऐसे अभियान और तेज होने चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
📍 लोकेशन: जसवंतनगर, इटावा
#Jaswantnagar #Etawah #EtawahPolice #BreakingNews #UPPolice #IllegalLiquor #DPSChannel #MohammadAsifKhan #LatestNews #ViralNews #CrimeNews