🚨 💥 शिकोहाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो बदमाश ढेर, SOG के दो सिपाही घायल!
😱 रेलवे स्टेशन के पास चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप।
📍 शिकोहाबाद, फिरोजाबाद
शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास इटावा SOG टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए, जबकि SOG के दो सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र गोली लगने से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
👮 पुलिस के अनुसार, बदमाशों को पकड़ने पहुंची टीम पर पहले फायरिंग की गई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश मारे गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर सर्च अभियान चलाया गया।
🎥 आगरा जोन के एडीजी एस.के. भगत ने भी मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया है।
💬 पुलिस की इस कार्रवाई पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।
📍 लोकेशन: शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन, फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)
#BreakingNews #Shikohabad #EtawahSOG #UPPolice #Encounter #Firozabad #DPSChannel #MohammadAsifKhan #LatestNews #ViralNews