धौलपुर जिले के लिए मंगलवार का दिन राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। राज्य सरकार ने जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति में 9 गैर-सरकारी सदस्यों को मनोनीत किया है। मनोनीत सदस्यों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर, मदनलाल कोली, जगमोहन सिंह बघेल, रामवती, बहादुर त्यागी, जाहिद कुरैशी, दिनेश राणा, विवेक रावत और दुर्ग सिंह अंदाना शामिल हैं।
वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी जिले को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जाहिद कुरैशी को प्रदेश मंत्री और नाजिया खान को आईटी सेल का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्तियों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी मनोनीत सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
#Dholpur #BJP #JanAbhiyogSamiti #SatyendraParashar #ZahidQureshi #NaziaKhan #RajasthanPolitics #DholpurNews