
बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने पार्षद अनिल कुमार वैश्य की पहल
एनटीपीसी सीएसआर मद से जमुआ प्राथमिक पाठशाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों को वितरित किए गए स्कूल बैग
सिंगरौली, 29 सितंबर 2026। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में वार्ड क्रमांक 38 तुलसी-जमुआ स्थित शासकीय प्राथमिक पाठशाला जमुआ में एक सराहनीय पहल की गई। एनटीपीसी के सीएसआर मद से विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए।
इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग प्रदान कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 38 तुलसी के पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य, नगर पालिक निगम सिंगरौली श्री अनिल कुमार वैश्य, श्री अवनीश दुबे, श्रीमती स्वाति दुबे, एनटीपीसी सीएसआर विभाग के अधिकारी श्री डेविड, श्री अमित पटेल, श्री अरुण शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस पहल के माध्यम से बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह और विद्यालय आने की प्रेरणा बढ़ाने का प्रयास किया गया।
Bargawan, Singrauli | Sep 29, 2026