फोरलेन किनारे खड़ी सैकड़ों गाड़ियां, हादसे का बना खतरा
नरसिंहपुर। फोरलेन रोड पर ब्रिज से उतरने के बाद कुछ दूरी पर स्थित मारुति स्टैंडर्ड शोरूम के बाहर बड़ी संख्या में वाहन सड़क किनारे खड़े नजर आते हैं। सड़क किनारे खड़े इन वाहनों के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ ही वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शोरूम के बाहर सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने के बजाय उन्हें शोरूम परिसर के अंदर व्यवस्थित तरीके से खड़ा किया जाना चाहिए। जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी और शोरूम संचालक इस ओर संज्ञान लेकर सड़क किनारे खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराने की कार्रवाई करें, ताकि यातायात सुचारु रहे और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
कैलाश गुप्ता नई दुनिया मो 9329446506
Collector Narsinghpur SP Narsinghpur
Ai जनरेटेड