Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

*औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री* *-उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गांव पाल्हावास में किसान सम्मेलन में की शिरकत* *रेवाड़ी जिला में आईएमटी के लिए जमीन देने वाले किसानों के सभी हितों को संरक्षण देगी हरियाणा सरकार* रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि औद्योगिक विकास ही किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार है। दुनिया के विकसित देशों ने औद्योगिक विकास के माध्यम ही अपने आपको को मजबूत बनाया है। उन्होंने यह बात रविवार को जिला के गांव पाल्हावास में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। *मेक इन हरियाणा पॉलिसी के लॉन्च होते ही मिले एक लाख करोड़ से अधिक निवेश के प्रस्ताव* राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आज हरियाणा उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के समग्र विकास की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए मेक इन हरियाणा उद्योग नीति तैयार की है। देश भर में औद्योगिक विकास की इस अग्रणी नीति को जब पहली जून को गुरुग्राम में लॉन्च किया गया तो पहले ही दिन प्रदेश को एक लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए। यह नीति प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपए के निवेश के लक्ष्य को लेकर तैयार की गई है। *प्रदेश में नई आईएमटी स्थापित करने की प्रक्रिया निरंतर जारी* उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने बजट अभिभाषण में घोषणा की थी कि प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 10 नई आईएमटी स्थापित की जाएंगी। जिनमें अंबाला व नारायणगढ़ में आईएमटी के लिए एचएसआईआईडीसी ने जमीन खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी घोषणा के तहत कोसली में भी नई आईएमटी बनेगी। किसानों की सहमति से उनके तमाम हितों को ध्यान में रखते हुए जमीन की खरीद की जा रही है। *आईएमटी कोसली के लिए भी किसान ई-भूमि पोर्टल पर करें आवेदन* कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि कोसली क्षेत्र में बनने वाली आईएमटी के लिए भी किसान जल्दी से जल्दी जमीन देने का कार्य करें। इसके लिए किसान ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं, या लैंड पुलिंग पोलिसी का चयन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसा प्रावधान भी प्रस्तावित है जिसके तहत सरकार को किसान द्वारा दी जाने वाली भूमि का औद्योगिक संपदा में जो भी बिक्री योग्य क्षेत्रफल निकल कर आएगा उसका आधा हिस्सा एचएसआईआईडीसी तथा आधा हिस्सा भूमि देने वाले किसान का होगा। साथ ही जब तक आईएमटी विकसित नहीं होगी लगभग चार साल तक किसानों को पैदावार की भरपाई के लिए एक लाख प्रति एकड़ प्रति वर्ष अदायगी की जाएगी। *दक्षिण हरियाणा में नई आईएमटी बनने से प्रदेश में आएगी समृद्धि* इस कार्यक्रम में चीफ कोऑर्डिनेटर इंडस्ट्रीज सुनील शर्मा ने उपस्थित किसानों की ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन खरीद प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस दिन जमीन की रजिस्ट्री होगी उसी दिन किसान के खाते में एकमुश्त रकम की अदायगी कर दी जाएगी। इस क्षेत्र में आईएमटी के बनने से रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे और दक्षिण हरियाणा का चहुंमुखी विकास होगा। यह आईएमटी बनने से न केवल रेवाड़ी जिला बल्कि प्रदेश की भी आर्थिक प्रगति होगी। इस अवसर पर सरपंच महेश कुमार, सतपाल थानेदार, पूर्व सरपंच गजराज, रामौतार कतोपुरी, सुनील यादव, राकेश एग्रीगेटर सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे। 000

Rewari, Rewari | Jun 21, 2026

MORE NEWS

धारूहेड़ा की साहबी नदी में प्रदूषण का मामला पहुंचा केंद्र तक
बोर्ड ने मानी जलभराव और अपशिष्ट जल की समस्या
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार 
धारूहेड़ा स्थित साबी नदी के जलग्रहण क्षेत्र को प्रदूषण से बचाने के लिए गांव खरखड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रकाश यादव द्वारा शुरू की गई मुहिम अब बड़े परिणाम देती दिखाई दे रही है। भिवाड़ी और खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले प्रदूषित पानी के साबी नदी क्षेत्र तक पहुंचने के मुद्दे को लेकर प्रकाश यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव, प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  तथा अन्य संबंधित विभागों को लगातार पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा कराई गई जांच में जलभराव और प्रदूषण की समस्या को गंभीर माना गया है।
जांच रिपोर्ट के अनुसार खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित शनि मंदिर और आसपास के इलाके में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बोर्ड ने माना है कि भिवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों से निकलने वाला भारी मात्रा में घरेलू सीवेज इस क्षेत्र में पहुंच रहा है, जिससे खाली भूखंडों और निचले इलाकों में गंदा पानी जमा हो रहा है। रिपोर्ट में यह भी स्वीकार किया गया है कि कुछ औद्योगिक इकाइयां इस जलभराव की स्थिति का फायदा उठाकर अवसर मिलने पर अपना अपशिष्ट जल भी यहां छोड़ देती हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि भिवाड़ी क्षेत्र में सीवेज प्रबंधन की क्षमता कम पड़ने के कारण बड़ी मात्रा में अनुपचारित पानी प्रभावित क्षेत्र तक पहुंच रहा है। इसके साथ ही हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाला गंदा पानी भी समस्या को बढ़ा रहा है। लंबे समय से स्थानीय लोग आरोप लगाते रहे हैं कि यह पानी आगे चलकर सहाबी नदी के कैचमेंट क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लिए गए पानी के नमूनों की जांच में भी प्रदूषण के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार पानी में जैविक एवं रासायनिक प्रदूषण से जुड़े कई मानक सामान्य सीमा से अधिक पाए गए। हालांकि बोर्ड ने पानी की प्रकृति को मुख्य रूप से घरेलू सीवेज बताया है, लेकिन उद्योगों द्वारा अपशिष्ट जल छोड़े जाने की संभावना को भी स्वीकार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र और राज्य स्तर पर समाधान की दिशा में पहल शुरू की गई है। रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र से जल निकासी के लिए लगभग छह किलोमीटर लंबे ड्रेन के निर्माण की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा भिवाड़ी में 34 एमएलडी क्षमता का नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट चालू किया गया है। खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के लिए कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट  स्थापित करने हेतु भूमि भी चिन्हित की गई है।
प्रकाश यादव ने कहा कि साबी नदी क्षेत्र को बचाने और लोगों को प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने मांग की कि जलभराव का फायदा उठाकर अपशिष्ट जल छोड़ने वाली औद्योगिक इकाइयों की पहचान सार्वजनिक कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यह रिपोर्ट वर्षों से उठाए जा रहे पर्यावरणीय मुद्दों की पुष्टि करती है। अब लोगों को उम्मीद है कि सरकार और संबंधित विभाग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर धरातल पर स्थायी समाधान सुनिश्चित करेंगे।

फोटो कैप्शन

धारूहेड़ा की साहबी नदी में प्रदूषण का मामला पहुंचा केंद्र तक बोर्ड ने मानी जलभराव और अपशिष्ट जल की समस्या रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार धारूहेड़ा स्थित साबी नदी के जलग्रहण क्षेत्र को प्रदूषण से बचाने के लिए गांव खरखड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रकाश यादव द्वारा शुरू की गई मुहिम अब बड़े परिणाम देती दिखाई दे रही है। भिवाड़ी और खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले प्रदूषित पानी के साबी नदी क्षेत्र तक पहुंचने के मुद्दे को लेकर प्रकाश यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव, प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा अन्य संबंधित विभागों को लगातार पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा कराई गई जांच में जलभराव और प्रदूषण की समस्या को गंभीर माना गया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित शनि मंदिर और आसपास के इलाके में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बोर्ड ने माना है कि भिवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों से निकलने वाला भारी मात्रा में घरेलू सीवेज इस क्षेत्र में पहुंच रहा है, जिससे खाली भूखंडों और निचले इलाकों में गंदा पानी जमा हो रहा है। रिपोर्ट में यह भी स्वीकार किया गया है कि कुछ औद्योगिक इकाइयां इस जलभराव की स्थिति का फायदा उठाकर अवसर मिलने पर अपना अपशिष्ट जल भी यहां छोड़ देती हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि भिवाड़ी क्षेत्र में सीवेज प्रबंधन की क्षमता कम पड़ने के कारण बड़ी मात्रा में अनुपचारित पानी प्रभावित क्षेत्र तक पहुंच रहा है। इसके साथ ही हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाला गंदा पानी भी समस्या को बढ़ा रहा है। लंबे समय से स्थानीय लोग आरोप लगाते रहे हैं कि यह पानी आगे चलकर सहाबी नदी के कैचमेंट क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लिए गए पानी के नमूनों की जांच में भी प्रदूषण के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार पानी में जैविक एवं रासायनिक प्रदूषण से जुड़े कई मानक सामान्य सीमा से अधिक पाए गए। हालांकि बोर्ड ने पानी की प्रकृति को मुख्य रूप से घरेलू सीवेज बताया है, लेकिन उद्योगों द्वारा अपशिष्ट जल छोड़े जाने की संभावना को भी स्वीकार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र और राज्य स्तर पर समाधान की दिशा में पहल शुरू की गई है। रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र से जल निकासी के लिए लगभग छह किलोमीटर लंबे ड्रेन के निर्माण की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा भिवाड़ी में 34 एमएलडी क्षमता का नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट चालू किया गया है। खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के लिए कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने हेतु भूमि भी चिन्हित की गई है। प्रकाश यादव ने कहा कि साबी नदी क्षेत्र को बचाने और लोगों को प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने मांग की कि जलभराव का फायदा उठाकर अपशिष्ट जल छोड़ने वाली औद्योगिक इकाइयों की पहचान सार्वजनिक कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यह रिपोर्ट वर्षों से उठाए जा रहे पर्यावरणीय मुद्दों की पुष्टि करती है। अब लोगों को उम्मीद है कि सरकार और संबंधित विभाग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर धरातल पर स्थायी समाधान सुनिश्चित करेंगे। फोटो कैप्शन

Rewari, Rewari | Jun 23, 2026

रेवाड़ी में कंटेनर डिपो में कंटेनर में लगी आग #डिपो में मचा हड़कंप #फायर की गाड़ी मौके पर पहुंची

रेवाड़ी में कंटेनर डिपो में कंटेनर में लगी आग #डिपो में मचा हड़कंप #फायर की गाड़ी मौके पर पहुंची

Rewari, Rewari | Jun 23, 2026

भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता 24 जून को तीन बजे गणपति गार्डन पहुंचेगी * रेवाड़ी पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा - भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली

भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता 24 जून को तीन बजे गणपति गार्डन पहुंचेगी * रेवाड़ी पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा - भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली

Rewari, Rewari | Jun 22, 2026

*औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री* *-उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गांव पाल्हावास में किसान सम्मेलन में की शिरकत* *रेवाड़ी जिला में आईएमटी के लिए जमीन देने वाले किसानों के सभी हितों को संरक्षण देगी हरियाणा सरकार* रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि औद्योगिक विकास ही किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार है। दुनिया के विकसित देशों ने औद्योगिक विकास के माध्यम ही अपने आपको को मजबूत बनाया है। उन्होंने यह बात रविवार को जिला के गांव पाल्हावास में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। *मेक इन हरियाणा पॉलिसी के लॉन्च होते ही मिले एक लाख करोड़ से अधिक निवेश के प्रस्ताव* राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आज हरियाणा उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के समग्र विकास की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए मेक इन हरियाणा उद्योग नीति तैयार की है। देश भर में औद्योगिक विकास की इस अग्रणी नीति को जब पहली जून को गुरुग्राम में लॉन्च किया गया तो पहले ही दिन प्रदेश को एक लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए। यह नीति प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपए के निवेश के लक्ष्य को लेकर तैयार की गई है। *प्रदेश में नई आईएमटी स्थापित करने की प्रक्रिया निरंतर जारी* उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने बजट अभिभाषण में घोषणा की थी कि प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 10 नई आईएमटी स्थापित की जाएंगी। जिनमें अंबाला व नारायणगढ़ में आईएमटी के लिए एचएसआईआईडीसी ने जमीन खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी घोषणा के तहत कोसली में भी नई आईएमटी बनेगी। किसानों की सहमति से उनके तमाम हितों को ध्यान में रखते हुए जमीन की खरीद की जा रही है। *आईएमटी कोसली के लिए भी किसान ई-भूमि पोर्टल पर करें आवेदन* कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि कोसली क्षेत्र में बनने वाली आईएमटी के लिए भी किसान जल्दी से जल्दी जमीन देने का कार्य करें। इसके लिए किसान ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं, या लैंड पुलिंग पोलिसी का चयन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसा प्रावधान भी प्रस्तावित है जिसके तहत सरकार को किसान द्वारा दी जाने वाली भूमि का औद्योगिक संपदा में जो भी बिक्री योग्य क्षेत्रफल निकल कर आएगा उसका आधा हिस्सा एचएसआईआईडीसी तथा आधा हिस्सा भूमि देने वाले किसान का होगा। साथ ही जब तक आईएमटी विकसित नहीं होगी लगभग चार साल तक किसानों को पैदावार की भरपाई के लिए एक लाख प्रति एकड़ प्रति वर्ष अदायगी की जाएगी। *दक्षिण हरियाणा में नई आईएमटी बनने से प्रदेश में आएगी समृद्धि* इस कार्यक्रम में चीफ कोऑर्डिनेटर इंडस्ट्रीज सुनील शर्मा ने उपस्थित किसानों की ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन खरीद प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस दिन जमीन की रजिस्ट्री होगी उसी दिन किसान के खाते में एकमुश्त रकम की अदायगी कर दी जाएगी। इस क्षेत्र में आईएमटी के बनने से रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे और दक्षिण हरियाणा का चहुंमुखी विकास होगा। यह आईएमटी बनने से न केवल रेवाड़ी जिला बल्कि प्रदेश की भी आर्थिक प्रगति होगी। इस अवसर पर सरपंच महेश कुमार, सतपाल थानेदार, पूर्व सरपंच गजराज, रामौतार कतोपुरी, सुनील यादव, राकेश एग्रीगेटर सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे। 000 - Rewari News