
🔥 तीसा बीडीसी चुनाव: देहरा के पूर्व प्रधान चैन लाल बने बीडीसी चेयरमैन, क्षेत्र में खुशी की लहर
सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News
तीसा/चंबा 30 जून 26
विकास खंड तीसा में आयोजित बीडीसी चेयरमैन चुनाव में ग्राम पंचायत देहरा के पूर्व प्रधान एवं अनुभवी जनप्रतिनिधि चैन लाल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए बीडीसी चेयरमैन का पद हासिल किया है। उनकी जीत से ग्राम पंचायत देहरा, चांजू तथा पूरे विकास खंड तीसा में खुशी और उत्साह का माहौल है।
चैन लाल इससे पहले ग्राम पंचायत देहरा के प्रधान के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े अनेक विकास कार्यों को प्राथमिकता दी, जिसके चलते क्षेत्र में उनकी पहचान एक सक्रिय, कर्मठ और जनप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में बनी।
बीडीसी चेयरमैन निर्वाचित होने के बाद अब उनके कंधों पर पूरे विकास खंड तीसा के समग्र विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई है। क्षेत्रवासियों को उनसे विकास कार्यों में नई गति मिलने की उम्मीद है।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए चैन लाल को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विकास खंड तीसा नई ऊंचाइयों को छुएगा।
Chamba, Chamba | Jul 1, 2026