
'व्यूअर्स चॉइस ईवी स्कूटर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित हुआ काइनेटिक DX, हरदा में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की नई शुरुआत
अनोखा तीर, हरदा। भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रतिष्ठित ब्रांड काइनेटिक ने अपने नए काइनेटिक DX इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में दमदार वापसी की है। लॉन्च के तुरंत बाद काइनेटिक DX को व्यूअर्स चॉइस ईवी स्कूटर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जो ग्राहकों के विश्वास और स्कूटर की बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक है।
यह सम्मान काइनेटिक DX की आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिज़ाइन, स्मार्ट फीचर्स और बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है। कंपनी का लक्ष्य अगले तीन से पांच वर्षों में भारत के शीर्ष तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माताओं में शामिल होना है। इसके लिए कंपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने, डीलर नेटवर्क का विस्तार करने और ग्राहक सेवा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 177 करोड़ रुपये के निवेश की योजना पर कार्य कर रही है।
अब मध्यप्रदेश के हरदा में भी काइनेटिक DX ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। आधुनिक शोरूम, प्रशिक्षित स्टाफ और उत्कृष्ट आफ्टर-सेल्स सर्विस के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अनुभव प्रदान किया जाएगा।
शोरूम प्रबंधन ने बताया कि "काइनेटिक DX को मिला 'व्यूअर्स चॉइस ईवी स्कूटर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड हमारे लिए गर्व की बात है। यह सम्मान उन सभी ग्राहकों और सहयोगियों को समर्पित है, जिन्होंने काइनेटिक की नई शुरुआत पर भरोसा जताया। हमारा उद्देश्य हर ग्राहक को विश्वस्तरीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराना है।"
राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान के साथ काइनेटिक DX ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में काइनेटिक एक बार फिर मजबूत पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरदा के ग्राहकों के लिए भी अब यह आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर एक नया और भरोसेमंद विकल्प बनकर उपलब्ध है।
Harda, Harda | Jul 7, 2026