#मेरे पापा, मेरी #दुनिया… मेरी सबसे #बड़ी_ताकत!
मेरे पापा मेरे लिए सब कुछ हैं, इनकी बदौलत ही मेरा जहाँ है। पापा वो शख्स हैं जो अपनी खुशियों को भूलकर मेरी खुशियों के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। खुद कितनी भी तकलीफ में हों, लेकिन मेरे चेहरे पर मुस्कान देखने के लिए हर कोशिश करते हैं।
मेरी हर कामयाबी के पीछे मेरे पापा का आशीर्वाद और उनकी मेहनत है। उन्होंने मुझे चलना सिखाया, जिंदगी जीना सिखाया और हर मुश्किल से लड़ना सिखाया।
दुनिया चाहे साथ दे या न दे, मुझे पता है मेरे पापा का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है।
पापा, आप हैं तो मेरी दुनिया है, आपसे ही मेरी पहचान है। आपकी बदौलत ही मेरी हर खुशी और मेरा हर अरमान है।
बस भगवान से यही दुआ है कि मेरे पापा हमेशा स्वस्थ रहें, खुश रहें और उनका साया हमेशा मेरे सिर पर बना रहे...✍️ 🙏❤️
लव यू पापा! ❤️👑 आप मेरी जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा हैं।
#loveyoupapaji #myfatherismyhero