
#हिमालय दिवस पर ली #पर्यावरण संरक्षण की शपथ
#चंबा। #उत्तरांचल उत्थान परिषद देहरादून और #हितायु लोक कल्याण समिति नागनी के संयुक्त तत्वावधान में #मां सुरकण्डा जूनियर हाईस्कूल नागनी में #हिमालय दिवस धूमधाम से मनाया गया।
#कार्यक्रम के #मुख्य अतिथि #बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता और इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार विजेता #विजय जडधारी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने घर गांव के आसपास और अपने विद्यालय के आसपास हम साफ सफाई रखें, पानी को दूषित न करें, हर खुशी के मौके पर एक पेड़ लगाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लें, गीले और सूखे कूड़े का ठीक से निस्तारण करें जो प्रकृति प्रदत्त पर्यावरण और जंगल है उसकी भी रक्षा करें उन्होने जोर देकर कहा अगर हम सभी इन सब बातों पर ध्यान देंगे तो निश्चित तौर पर हिमालय पर मंडराते खतरों को कम किया जा सकता है। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आर्यन प्रथम और शिवानी और आरव क्रमश दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में #हितायु लोक कल्याण समिति के #सचिव दिवाकर पैन्यूली, #सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जडधारी, प्रधानाध्यापक आरएल बहुगुणा, नरेश चंद्र बहुगुणा, अंजलि तिवारी के साथ ही विद्यालय के छात्र - छात्रायें उपस्थित थे।