गोंडा में बारावफात जुलूस के दौरान बजा विवादित गाना, डीजे संचालक रियाज अहमद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। बुधवार को बारावफात जुलूस के दौरान डीजे पर "गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सर तन से जुदा" जैसा विवादित और भड़काऊ गाना बजाया गया।
जैसे ही इस मामले की सूचना पुलिस को मिली, मोतीगंज थाना पुलिस ने तुरंत बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले डीजे संचालक आरोपी रियाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।