Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

बक्सर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटीय क्षेत्र में कोबरा का आतंक, वरदान बने सर्प मित्र हरिओम बक्सर । गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण बक्सर के तटीय इलाकों में विषैले कोबरा सांपों का आतंक बढ़ गया है। पानी भरने से सांप घरों और रिहायशी इलाकों में घुस रहे हैं, जिससे तटीय क्षेत्र के लोग दहशत में जीने को विवश हैं। इस समस्या से निजात दिलाने में सर्प मित्र हरिओम वरदान बनकर लोगों की मदद कर रहे हैं। बताते चले की बक्सर में गंगा का जलस्तर बढ़ने और बरसात के कारण तटीय क्षेत्र गोला बाजार समेत निचले इलाकों में विषैले सांपों का आतंक बढ़ गया है। पानी भरने की वजह से सांप सुरक्षित जगह की तलाश में घरों, खलिहानों और रिहायशी क्षेत्रों में घुस रहे हैं। इस परेशानी से लोगों को निजात दिलाने का काम बक्सर के सर्पमित्र हरिओम कर रहे हैं। बक्सर के रहने वाले युवक हरिओम ने बेजुबान जीवों के प्रति प्रेम की अनोखी मिसाल पेश की है। उन्होंने अब तक लगभग 3000 सांपों की जान बचाई है। शनिवार को उन्होंने बक्सर के अहिरौली में पहला निजी रेस्क्यू सेंटर 'नेचर वाइल्ड लाइफ केयर' की शुरुआत की। इसकी स्थापना उन्होंने अपने कुछ मित्रों के सहयोग से की है। सर्प मित्र हरिओम ने बताया कि हर साल बरसात के मौसम में बक्सर जिले में सांप के काटने से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। आने वाले चार से पांच महीनों में भी ऐसी घटनाएं बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बारिश और गंगा के बढ़े पानी से खेतों और निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है। इसी कारण सांप बिलों से निकलकर ऊंची और सूखी जगहों की तलाश में गांवों और घरों तक पहुंच रहे हैं और लोगों को काट रहे हैं। रात के समय और अंधेरे में इस तरह की घटनाएं सबसे अधिक होती हैं।

Darbhanga, Darbhanga | Aug 12, 2026

MORE NEWS