मिर्जापुर में 24 नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र, 10 अभ्यर्थी जिले के निवासी
मिर्जापुर, 11 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व विभाग में चयनित 1146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों में 24 को जनपद मिर्जापुर में तैनाती मिली है।
इनमें 10 अभ्यर्थी मिर्जापुर जनपद के निवासी हैं। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मिर्जापुर से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
#Mirzapur #मिर्जापुर #CMYogi #नियुक्तिपत्र #कनिष्ठसहायक #UPNews #TodayMirzapurNews