Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

ए० एन० एम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश। तीन डॉक्टर का वेतन स्थगित करने का निर्देश। सदर अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश जिलाधिकारी सीतामढ़ी रिची पांडे की अध्यक्षता में आज सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर अस्पताल एवं जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान कार्य में अनुशासनहीनता एवं लापरवाही के मामलों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित एएनएम रितु कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने हेतु अस्पताल उपाधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं डॉ. निवेदिता, डॉ. रीता महतो तथा डॉ. अनुजा प्रीतम की अनधिकृत अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही इस संबंध में विभाग को प्रतिवेदित करने एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में संस्थागत प्रसव के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने तथा गर्भवती महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित जांच एवं परामर्श के माध्यम से उच्च जोखिम वाले गर्भधारण की पहचान कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अल्ट्रासाउंड जांच की संख्या बढ़ाने तथा गर्भवती महिलाओं के प्रथम त्रैमास (प्रथम ट्राइमेस्टर) में ही आवश्यक अल्ट्रासाउंड जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि गर्भावस्था से संबंधित संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान एवं उपचार संभव हो सके। बैठक में सीटी स्कैन सेवा की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया गया कि मरीजों को समय पर जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा सीटी स्कैन रिपोर्ट निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपचार में अनावश्यक विलंब न हो। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति, आपातकालीन सेवाओं की सुदृढ़ता तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का नियमित अनुश्रवण किया जाए, अस्पताल परिसर की स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखी जाए तथा आवश्यक जांच एवं उपचार सेवाओं को निर्बाध रूप से संचालित किया जाए। बैठक में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, टीकाकरण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा मरीजों की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र विकसित करने पर भी बल दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन डॉक्टर आरके यादव सहित अन्य पदाधिकारी तथा गणमान्य मौजूद थे।

Sitamarhi, Bihar | Jul 1, 2026

MORE NEWS

बोखरा CHC की बड़ी पोल! बाहर से खरीदना पड़ता है IV पाइप, एक्सपायरी ग्लव्स के इस्तेमाल का आरोप
सीतामढ़ी जिले के बोखरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को IV पाइप जैसी जरूरी चिकित्सा सामग्री बाहर से खरीदनी पड़ रही है।

बोखरा CHC की बड़ी पोल! बाहर से खरीदना पड़ता है IV पाइप, एक्सपायरी ग्लव्स के इस्तेमाल का आरोप सीतामढ़ी जिले के बोखरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को IV पाइप जैसी जरूरी चिकित्सा सामग्री बाहर से खरीदनी पड़ रही है।

Dumra, Sitamarhi | Jul 3, 2026

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मेट्रो में बैठकर "How to Kill Men and Get Away With It" नाम की किताब पढ़ती हुई नजर आ रही है। किताब का शीर्षक देखकर कई लोगों का ध्यान उसकी ओर गया और देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया।
हालांकि, "How to Kill Men and Get Away With It" एक काल्पनिक थ्रिलर (Fictional Thriller) उपन्यास है और इसका शीर्षक केवल कहानी का हिस्सा है। इसका वास्तविक जीवन में किसी अपराध को बढ़ावा देने या उसका समर्थन करने से कोई संबंध नहीं है।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने किताब के शीर्षक को चौंकाने वाला बताया, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि किसी भी काल्पनिक रचना का आकलन केवल उसके शीर्षक के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस और चर्चा का विषय बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मेट्रो में बैठकर "How to Kill Men and Get Away With It" नाम की किताब पढ़ती हुई नजर आ रही है। किताब का शीर्षक देखकर कई लोगों का ध्यान उसकी ओर गया और देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, "How to Kill Men and Get Away With It" एक काल्पनिक थ्रिलर (Fictional Thriller) उपन्यास है और इसका शीर्षक केवल कहानी का हिस्सा है। इसका वास्तविक जीवन में किसी अपराध को बढ़ावा देने या उसका समर्थन करने से कोई संबंध नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने किताब के शीर्षक को चौंकाने वाला बताया, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि किसी भी काल्पनिक रचना का आकलन केवल उसके शीर्षक के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस और चर्चा का विषय बना हुआ है।

Dumra, Sitamarhi | Jul 3, 2026

ए० एन० एम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश। तीन डॉक्टर का वेतन स्थगित करने का निर्देश। सदर अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश जिलाधिकारी सीतामढ़ी रिची पांडे की अध्यक्षता में आज सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर अस्पताल एवं जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान कार्य में अनुशासनहीनता एवं लापरवाही के मामलों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित एएनएम रितु कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने हेतु अस्पताल उपाधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं डॉ. निवेदिता, डॉ. रीता महतो तथा डॉ. अनुजा प्रीतम की अनधिकृत अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही इस संबंध में विभाग को प्रतिवेदित करने एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में संस्थागत प्रसव के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने तथा गर्भवती महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित जांच एवं परामर्श के माध्यम से उच्च जोखिम वाले गर्भधारण की पहचान कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अल्ट्रासाउंड जांच की संख्या बढ़ाने तथा गर्भवती महिलाओं के प्रथम त्रैमास (प्रथम ट्राइमेस्टर) में ही आवश्यक अल्ट्रासाउंड जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि गर्भावस्था से संबंधित संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान एवं उपचार संभव हो सके। बैठक में सीटी स्कैन सेवा की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया गया कि मरीजों को समय पर जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा सीटी स्कैन रिपोर्ट निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपचार में अनावश्यक विलंब न हो। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति, आपातकालीन सेवाओं की सुदृढ़ता तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का नियमित अनुश्रवण किया जाए, अस्पताल परिसर की स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखी जाए तथा आवश्यक जांच एवं उपचार सेवाओं को निर्बाध रूप से संचालित किया जाए। बैठक में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, टीकाकरण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा मरीजों की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र विकसित करने पर भी बल दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन डॉक्टर आरके यादव सहित अन्य पदाधिकारी तथा गणमान्य मौजूद थे। - Sitamarhi News