
गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती मनाई
बीगोद : रमेश चंद्र डाड --- स्थानीय नवजीवन पब्लिक स्कूल बीगोद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।उनके पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी गयी। बच्चों ने दोनों की जयंती पर वेषभूषा में गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री बन कर बच्चों ने जीवनचरित्र एवं झांकी की प्रस्तुति दी।कविता पाठ, संस्मरण, नाटक प्रस्तुत किया। शिक्षक स्टाफ ने भी उनके बारे में संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका यास्मिन बानू ने किया। कार्यक्रम संस्थापक महेंद्र जैन ललकार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। श्री महावीर जनकल्याण संस्थान के संस्थापक महेंद्र जैन ललकार ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी ने सरलता एवं सादगी का पैगाम दिया।सरल,सहज, मिलनसार,निर अभिमानी प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे। वे प्रधानमंत्री पद पर 18 माह तक ही रहे। उनके कार्यकाल में अनाज संकट हुआ। उन्होंने हल चलाकर गेहूं बोया तथा अन्न बचाने की प्रेरणा दी थी।जय जवान जय किसान का नारा दिया था।प्रधानाध्यापक सुनील पहाड़ियां ने बच्चों एवं स्टाफ का कार्यक्रम की सफलता पर आभार व्यक्त किया । वरिष्ठ शिक्षिका निर्मला पाराशर,मुकेश जैन , तमन्ना खलीफा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सभी स्टाफ की भी सहभागिता रही।