एसडीएम ने ज्ञापन लेने से किया इनकार ,
आर एल पी के दो युवा पानी की टंकी पर चढ़े
बीकानेर । बीकानेर जिले में बज्जू ग्राम पंचायत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आरएलपी कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया। आरोप है कि एसडीएम ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया। इससे नाराज आरएलपी के दो युवा पानी की टंकी पर चढ़ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ज्ञापन में ग्राम पंचायत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का उल्लेख करते हुए उनके समाधान की मांग की गई है। ज्ञापन में ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर निस्तारण करने तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग भी उठाई गई है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्वक ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन ज्ञापन नहीं लिया गया। इसके बाद नाराज होकर दोनों युवा पानी की टंकी पर चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवाओं से समझाइश कर नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।