ब्रेकिंग न्यूज़
नवारा गांव के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
नौहट्टा थाना क्षेत्र के नवारा गांव के समीप शुक्रवार देर शाम हुए दर्दनाक हादसे में सियरूआ गांव निवासी शिव शंकर चौधरी की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि युवक का शव सड़क से काफी दूर खेत में मिला, जिससे उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना के बाद जेसीबी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई है। एसडीपीओ-2 ने बताया कि फरार चालक की तलाश जारी है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें। 🙏
पूरी खबर पढ़ें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
#Nauhatta #Rohtas #RoadAccident #BiharNews #BreakingNews