
उरई विकास प्राधिकरण की 31वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न
*नई टाउनशिप के लिए भूमि दर का अनुमोदन, बनेगा जोनल प्लान*
*उरई (जालौन)।* मंडलायुक्त झांसी/अध्यक्ष उरई विकास प्राधिकरण विमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्राधिकरण की 31वीं बोर्ड बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न हुई।
बैठक में 30वीं बोर्ड बैठक के प्रस्तावों के अनुपालन की समीक्षा की गई और नए एजेंडा व अवस्थापना निधि से जुड़े प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
*मुख्य फैसले -*
1. *नई टाउनशिप:* मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत मौजा बडेरा एवं बड़ागांव में प्रस्तावित नई टाउनशिप के लिए आपसी सहमति से नियमानुसार भूमि क्रय हेतु भूमि दरों का अनुमोदन किया गया।
2. *जोनल प्लान:* उरई महायोजना-2031 के तहत निर्धारित विकास क्षेत्र का जोनल प्लान बनाने के प्रस्ताव को बोर्ड ने मंजूरी दी। जोनल प्लान बनने से विभिन्न भू-उपयोग के तहत मानचित्र स्वीकृत होना आसान हो जाएगा।
3. *शहर होगा रोशन:* शहर के विभिन्न स्थलों पर सड़क, इंटरलॉक और प्रकाश व्यवस्था (हाईमास्ट) से संबंधित प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।
बैठक में जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय, सचिव परमानन्द यादव, सहयुक्त नियोजक स्मिता निगम, मुख्य लेखाधिकारी सहित बोर्ड सदस्य बृजभूषण सिंह मुन्नू, डॉ. अनिल यादव, दिलीप दुबे और प्राधिकरण के अभियंता व अन्य कर्मी मौजूद रहे।
Jalaun, Jalaun | Aug 25, 2026